सिरसा न्यूज़: सालासर और नागौर के लिए यात्रिओ को मिलेगी सीधी बस सुविधा।

सिरसा न्यूज़- लंबे रूटों की बस सेवाओं में रोडवेज डिपो जल्द विस्तार करने जा रहा है। अधिकारियों ने सालासर और नागौर के लिए सीधे बस सेवा शुरू करने की योजना बनाई है। इसका प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है और अब टाइम टेबल मिलने का इंतजार है। इसके तत्काल बाद बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

चरखी दादरी डिपो से इस समय अलग अलग लंबे रूटों पर 36 बसों को चलाया जा रहा है। अब 2 और रूटों पर बसों को चलाने की योजना है और इसके बाद बसों की संख्या बढ़कर 38 हो जाएगी। रोडवेज विभाग ने दोनों बसों के संचालन के लिए स्थानीय स्तर पर कागजी कार्यवाही पूरी कर ली है और जल्द ही संबंधित डिपो प्रबंधकों के पास रूट की मंजूरी के लिए प्रपोजल भेजा जाएगा। उम्मीद है को जल्दी ही इस प्रपोजल को मंजूरी भी मिल जाएगी और यात्रियों को इन 2 रूटों पर सुविधा प्राप्त होगी।
जिले के यात्रियों को लंबी दूरी तक आरामदायक सफर मुहैया करवाने के लिए रोडवेज विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। फिलहाल चरखी दादरी डिपो से जयपुर, पुष्कर, हरिद्वार, खाटूश्याम व झुंझनू, पटियाला, चंडीगढ़ और दिल्ली आदि पर 36 बसों को चलाया जा रहा है।

सिरसा-इन रूटों पर चलने वाली बसों की डिटेल इस प्रकार है

रोडवेज ने चरखी दादरी से जयपुर के लिए 4 बसों को चलाया हुआ है। चरखी दादरी से चंडीगढ़ के लिए 10 बसों को चलाया जा रहा है। दिल्ली के लिए 8 बसें चलाई जा रही हैं। इसके अलावा पटियाला, कोटा, खाटूश्याम, हरिद्वार, कैथल, अलवर, पुष्कर आदि रूट पर भी बसों को भी नियमित रूप से चलाया जा रहा है।

इन बसों का टाइम टेबल इस प्रकार है।

■ चरखी दादरी-जयपुर : सुबह 4:30, 5:30, 7:10 और 11:30 बजे
■ चरखी दादरी-चंडीगढ़ : सुबह 4:20, 6:20, 8:40, 10:30, 12:50, 15:10, 16:10, 17:10 और 19:30 बजे।
■ चरखी दादरी- दिल्ली : सुबह 4:00, 5:00, 6:10, 8:40, 10:30, 12:50, 14:10, 16:00 और 16:40 बजे।
■ चरखी दादरी-पुष्कर : सुबह 9:30 बजे।
■ चरखी दादरी-कोटा : सुबह 7:40 बजे
■ चरखी दादरी- अलवर : सुबह 7:20 बजे
■ चरखी दादरी- हरिद्वार : सुबह 7:10 बजे
■ चरखी दादरी- खाटूश्याम : सुबह 10:15 बजे
■ चरखी दादरी-पटियाला : सुबह 5:30 बजे

सभी यात्री बस संचालन संबंधी जानकारी यहाँ से ले सकते हैं।

हरियाणा रोडवेज विभाग ने यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। रोडवेज बसों में सफर करने वाला कोई भी यात्री 01250-220144 नंबर पर फोन कर बस के समय की जानकारी ले सकता है।

विभाग की सालासर व नागौर के लिए बस चलाने की योजना है। इसके लिए आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। संबंधित बस डिपो महाप्रबंधक से टाइम टेबल की जानकारी मिलते ही इन रूटों पर बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।

अगर आपको मेरा ये आर्टिकल पसन्द आया हो तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और यदि आपके पास मेरे लिए कोई सुझाव हो तो कमेंट बॉक्स में लिखे। आपके सुझाव मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

लेखक : Mr Sunil

Read also- नीता अंबानी के सीक्रेट्स का हुआ खुलासा | Nita Ambani Secrets

Read also- 

Leave a comment

Share via
Copy link