Dhoni’s Bikes: धोनी हैं बाइक्स के शौकीन

दुनिया की महंगी बाइक के शौकीन है पूर्व कप्तान M.S धोनी! कीमत इतनी की उडा देगी होश। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनका बाइक्स के साथ प्यार किसी से नहीं छिपा। मैच के बाद कई बार धोनी को मैदान पर इनाम में मिली बाइक दौड़ते देखा गया है। एम एस धोनी को कई बार उनके शहर रांची में भी बाइक राइडिंग का लुत्फ उठाते देखा जा चुका है। धोनी को बाइक का इतना शौक है की उनके पास जितनी बाइक्स हैं, उनसे एक शोरूम बन सकता है। धोनी के पास दुनिया की महंगी से महंगी और शानदार बाइक्स का कलेक्शन है।

■ आखिर पूर्व कप्तान एम एस धोनी के पास कौन कौन सी और कितनी बाइक्स हैं। आपको बता दें की धोनी के पास कुल मिलाकर 100 से भी ज्यादा बाइक्स का कलेक्शन है।

■ महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एंट्री लेने से पहले अपनी पहली बाइक यामाहा आरएक्स 135 खरीदी थी। ये बाइक उनके दिल के बेहद करीब है, क्योंकि ये उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों में खरीदी थी। आज धोनी के पास हर्ले डेविडसन, फैट बॉय, डुकाटी 1098, कांफीड्रेट x132 हेलकैट, कावासाकी निंजा ZX14R और हायाबुसा जैसी बाइक्स हैं और उन्हें कई बार चलते हुए भी धोनी को देखा जा चुका है।

■ धोनी के पास एक से एक महंगी बाइक्स का कलेक्शन है, लेकिन इनमें सबसे ज्यादा खास बाइक कांफीड्रेट x132 हेलकैट है। इस बाइक की खासियत है, की यह 0 से 100 किमी प्रति घंटे गिरफ्तार सिर्फ चार से पाँच सेकंड में ही पकड़ लेती है। कांफीड्रेट हेलकैट एक्स 132 धोनी की पसंदीदा बाइक्स में से एक है। इस बाइक की कीमत तकरीबन 30 लाख रुपए है! यह 2.2 लीटर वी ट्विन के साथ दुनिया की सबसे भारी बाइक में से एक है!

■ बाकी एमएस धोनी निंजा बाइक्स के भी शौकीन हैं! उनकी कावासाकी निंजा ZX14R में कुल 1441 सीसी लिक्विड कूल चार स्ट्रोक इन लाइन चार सिलेंडर इंजन है। साथ ही में छह स्पीड ट्रांसमिशन है। अभी कावासाकी निंजा ZX14R की कीमत भारत में तकरीबन 19 लाख रुपए से भी ज्यादा है। लेकिन सिर्फ धोनी के पास कावासाकी निंजा या फिर डुकाटी जैसी लग्जरियस बाइक नहीं, इसके अलावा कई सारी उनके पास महंगी से महंगी और शानदार बाइक्स हैं!

Leave a comment

Share via
Copy link