Sirsa News: एचटी लाइन की चपेट में आईं दो महिलाएं, एक 90 प्रतिशत तो दूसरी के पैर झुलसे

Sirsa News-सिरसा शहर के भारत नगर में दो महिलाओं को हाईवोल्टेज तार का जोरदार करंट लगा। एक महिला 90 प्रतिशत झुलस गई जबकि दूसरी महिला के पैर बुरी तरह झुलस गए। दोनों महिलाओं को इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।

Sirsa News- हादसे की डिटेल

कंगनपुर रोड स्थित भारत नगर में किराये के लिए घर देखने आईं दो महिलाएं 132 केवीए की हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आ गईं। हादसे में अनिता नामक महिला 90 फीसदी तक जल गईं, जबकि उसके साथ आई दूसरी महिला के पैर बुरी तरह से झुलस गए। मकान मालिक व आसपास के लोगों ने बिजली निगम को घटना की जानकारी और लाइन बंद करवाई। इसके बाद महिलाओं को एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी नाजुक हालात देखते हुए परिजन यहां से उन्हें निजी अस्पताल में ले गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भारत नगर स्थित एक मकान को किराये पर लेने के लिए दोपहर को दो महिलाएं बच्चों के साथ पहुंचीं। मकान को देखते हुए महिलाएं सीढि़यों पर चढ़कर छत की ओर जाने लगीं। जैसे ही एक महिला ऊपरी सीढ़ी पर पहुंची, तब छत से गुजर रही 132 केवीए की लाइन की चपेट में आ गई। उसके पीछे चल रही महिला को भी करंट लगा। दोनों के चपेट में आने से जोरदार धमका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर आ गए। लोगों ने अपने घरों की छत पर जाकर देखा तो दो महिलाएं बुरी तरह झुलसी हालत में थीं। इसके बाद इसकी सूचना डायल 112 और बिजली विभाग के अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलने के बाद लाइन को बंद करवाया गया। इसके बाद एंबुलेंस बुलाकर दोनों महिलाओं को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिलाओं के साथ आए दो बच्चे छत पर नहीं चढ़े। एक महिला शादीशुदा लग रही थी, जबकि दूसरी की उम्र 22 साल के आसपास थी।

क्या ये मकान मालिक की लापरवाही की वजह से हुआ है?

पहले से थे तार, लोगों ने नीचे बना लिए घर
स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर गली में 132 केवी के हाईवोल्टेज तार गुजर रहे हैं। जिन लोगों ने तार के नीचे मकान बनाए हुए हैं उन्हें बिजली निगम ने नोटिस जारी किया हुआ है। ये तार पहले से ही यहां से गुजर रही हैं। ऐसे में हर समय हादसा होने का भय बना रहता है। लोगों ने बताया कि दोनों महिलाएं बाहर से मकान देखने के लिए आई थीं।

Sirsa News-क्या कालोनी ही अवैध है?

नोटिस के बाद भी जारी कर दिए बिजली कनेक्शन:-
कंगनपुर रोड पर बसी भारत नगर कॉलोनी वैध नहीं है। लोगों को 132 केवीए लाइन के नीचे निजी कालोनाइजर प्लाॅट बेचकर चले गए। मध्यम व गरीब वर्ग के 60 से 70 परिवार मकान बनाकर इन लाइनों के नीचे रह रहे हैं। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से इन्हें नोटिस भी जारी किए गए हैं। इसके बावजूद दक्षिण हरियाणा बिजली निगम की ओर से सभी मकानों को बिजली मीटर तक जारी कर दिए गए हैं। नियमानुसार विभाग की ओर से कोई बिजली मीटर व अन्य सुविधा नहीं दी जा सकती है। इससे पूर्व भी गली नंबर चार में एक हादसा हुआ था और एक व्यक्ति की मौत हुई थी।

बारिश में हो जाता है और भी ज्यादा खतरा?

बारिश में खतरनाक हो जाते हैं हालात, तार में आती है तेज आवाज! लोगों ने बताया कि बारिश के दिनों में हालात बेहद खतरनाक हो जाते है। इन घरों के पास जाने से भी डर लगता है। तारों में तेज आवाज आती है। ऐसे में दूसरी ओर बने मकान बनाकर रहने वाले लोगों को भी डर लगता है। प्रशासन से मांग है कि इस लाइन को शिफ्ट करवाया जाए, ताकि भविष्य में कोई हादसा न हो।

Read also- Tata Punch EV ने कार की लॉन्च | Tata Punch EV Price on Road

Leave a comment

Share via
Copy link