Low Tunnel Farming in Hindi: क्या होती है लो टनल फार्मिंग ?

Low Tunnel Farming: किसान भाइयों आज हम आपको बताएंगे खेती के ऐसे आधुनिक तकनीक के बारे में जिसकी मदद से आप ऑफ सीजन में डिमांडिंग फसल की खेती करके अच्छा मुनाफा कम सकते हैं। किसान भाई आगे जानेंगे हम इसके क्या फायदे हैं, इसको कैसे इस्तेमाल किया जाता है, आप किन-किन फसलों में इसको इस्तेमाल कर सकते हैं और सबसे जरूरी बात अगर आप एक एकड़ में इसको लगाते हैं तो आपको इसकी कितनी आवश्यकता होगी और आप कैसे इंस्टॉल करेंगे।

किसान भाइयों हम जो आधुनिक तकनीक के बारे में बात करेंगे वह है लो टनल फार्मिंग जो पॉली ग्रीन हाउस की तरह ही होता है, जो आकार में छोटा और इफेक्टिव होता है। इसमें क्रॉप कवर का इस्तेमाल होता है, जिससे फसलों को कवर किया जाता है। ठंडी में कई फसल में बीज का अंकुरण ठीक से नहीं हो पता है, जिससे फसल की ग्रोथ अच्छे से नहीं होती है, पर अगर आप लॉ टनल विधि से खेती करते हैं तो बीज का अंकुरण और फसल की ग्रोथ में तेजी दिखती है। क्रॉप कवर ब्रिटैबल मटेरियल से बने होने के कारण कोई भी मौसम में इसके अंदर का हिट और मॉइस्चर को मेंटेन रखता है। इससे ठंडी में फसलों को पड़ने वाले पाले से होने वाले नुकसान से बचाती है। इसमे कीटनाशक का खर्च भी कम हो जाता है क्योंकि कवर होने के कारण बाहर के पक्षी और बहुत सारे किट फसल में नहीं लगते हैं।

क्रॉप कवर को खेत में कैसे इंस्टॉल करते हैं?

क्रॉप कवर को खेत में कैसे इंस्टॉल करते हैं?इसके लिए चार चीजों की जरूरत होगी!

पहला है क्रॉप कवर, दूसरा है फाइबर स्टिक, तीसरा है प्लास्टिक क्लिप, चौथा है धागा!

इसके लिए आपको पहले जमीन तैयार करने के बाद बेड बना लेना होगा! अगर आप डीप पाइप का इस्तेमाल करते हैं , और मलचिन शीट का इस्तेमाल करते हैं तो आपका मेहनत और भी कम हो जाता है।

इंस्टॉल करने के लिए पहले फाइबर स्टिक को आपको बेड के दोनों तरफ लगा देना है और एक फाइबर स्टिक से दूसरी फाइबर स्टिक के बीच की दूरी 10 फीट रखना है। फाइबर स्टिक लगाने के बाद क्रॉप कवर को सपोर्ट देने के लिए फाइबर स्टिक के अंदर से तीनों तरफ से धागा लगाना होगा। धागा मजबूत होना चाहिए। अब आप फाइबर स्टिक को क्रॉप कवर के साथ मजबूती से होल्ड करने के लिए प्लास्टिक क्लिप का इस्तेमाल करें, जो ऊपर से क्रॉप कवर के साथ फाइबर स्टिक के ऊपर अटैच हो जाती है। जिस से ज्यादा हवा देने पर भी स्ट्रक्चर टिका रहता है और एक फाइबर स्टिक में लगभग तीन प्लास्टिक क्लिप इस्तेमाल होता है। उसके बाद आपको क्रॉप कवर के दोनों छोर को खुटे के साथ जमीन में गढ़ देना होगा, ताकि मजबूती मिले। उसके बाद बेड के दोनों तरफ क्रॉप कवर के दोनों साइड में मिट्टी चढ़ा दें ताकि हवा से क्रॉप कवर उड़े ना।

अगर बात करें किन-किन फसलों में आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं!

अगर बात करें किन-किन फसलों में आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं! तो हम आपको बता दें इसका इस्तेमाल आप खरबूजा, तरबूज मिर्ची, टमाटर और छोटे सब्जी वर्गीय फसलो में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

Read also: Free Laptop for Govt. School | फ्री लैपटॉप योजना 2024!

Read also: Haryana Govt: मई महीने से हरियाणा सरकार देंगी बीपीएल परिवारों को

Read also: Haryana Roadways: बस कंडक्टर के पास पैसे न होने पर गुस्से में हरियाणा की लड़की ने टिकट फाड़ दिया

Leave a comment

Share via
Copy link